शिवसेना सूखा प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

  • शिवसेना सूखा प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
डोंबिवली : महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों और उनके परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए दशहरे पर सैकड़ों ट्रक रवाना किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह घोषणा कल्याण-डोंबिवली के डीएनसी मैदान में आयोजित नवदुर्गा सहस्र नवचंडी यज्ञ के दौरान की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनकी मदद के लिए शिवसेना हमेशा आगे रहेगी। एकनाथ शिंदे ने यज्ञ में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर किसानों और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और सूखे से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा देना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की दिवाली खुशहाल बनाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए शिवसेना के जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक योगदान दिया है। दशहरे पर सैकड़ों ट्रकों के माध्यम से सहायता सामग्री किसानों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान परिवारों की महिलाओं को भी सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने के लिए जरूरी सहायता मिलनी चाहिए। सरकार की ओर से दी जा रही मदद के साथ अतिरिक्त सहयोग भी आवश्यक है। शिंदे ने कहा कि नवदुर्गा सहस्र नवचंडी यज्ञ जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। डोंबिवली और कोंकण सहित महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत महत्वपूर्ण है। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर आयोजित इस यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने नवरात्रि के दौरान हर वर्ष ऐसे आयोजन की मांग की है। उपमुख्यमंत्री ने कल्याण लोकसभा क्षेत्र में मेट्रो, सड़कों और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ जरूरतमंदों की मदद करना और किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहना भी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान महापौर एड. हर्षाली विजय चौधरी-थविल, सभापति मल्लेश शेट्टी, नगरसेवक विश्वनाथ राणे, नगरसेवक निलेश शिंदे, नगरसेवक कुणाल पाटील और नगरसेवक महेश गायकवाड ने दुष्काळग्रस्त किसानों की मदद के लिए 2 लाख रुपये का धनादेश सौंपा गया। यह राशि डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन के माध्यम से सूखाग्रस्त किसानों तक पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक राजेश मोरे, महापौर हर्षाली चौधरी, शिवसेना राज्य संघटन प्रमुख आनंद परांजपे, जिल्हाप्रमुख गोपाळ लांडगे, आयुक्त अभिनव गोयल सभी नगरसेवक-नगरसेविका, मान्यवर और शिवसेना के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।