- कल्याण के खड़ेगोलवली में प्रकाश पॉलीक्लीनिक पर FDA का छापा ।
-
प्रकाश पॉलीक्लिनिक में बिना लाइसेंस के एलोपैथिक दवाओं के भंडारण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें 1,03,610 रुपये मूल्य की दवाइयां जब्त की गईं।
कल्याण : ठाणे जिले के कल्याण (पूर्व), टाटा कॉलोनी, खड़ेगोलवली स्थित प्रकाश पॉलीक्लीनिक पर, 21 जुलाई 2026 को अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने छापा मारा। इस छापे में लाखों रुपए की एलोपैथी दवाएँ जब्त कीं। FDA द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम ने कल्याण (पूर्व) स्थित प्रकाश पॉलीक्लिनिक में छापा मारा और बिना लाइसेंस के रखी एलोपैथिक दवाएं जब्त कीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित क्लिनिक के पास वैध औषधि बिक्री लाइसेंस नहीं था। इस कार्रवाई में दो दवाओं के नमूने विश्लेषण के लिए लिए गए और 1,03,610 रुपये मूल्य की दवाओं का स्टॉक जब्त किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नमूनों को सरकारी प्रयोगशाला में विश्लेषण हेतु भेजा गया है। अब आते हैं असली कहानी पर। मेसर्स प्रकाश पॉलीक्लिनिक का संचालन प्रकाश तिवारी और प्रमोद तिवारी करते हैं। दोनों बाप-बेटे कैसे हैं पूरे कल्याणवासियों को पता है। इनकी एक संतान की वजह से इन पर FDA की कार्रवाई हुई। इनकी एक संतान, जिसका उर्फ नाम सलीम लंगड़ा है, फेसबुक पर बिलावजह सबको गाली बकता रहता है। इसी से खिन्न होकर एक पत्रकार ने इसको इसकी औक़ात बताने के लिए इसके बाप और भाई की क्लिनिक पर FDA की रेड करवा दी। इस क्लिनिक में अवैध निर्माण हुआ है। ऊपर का महला अवैध है। भविष्य में वह भी टूट सकता है। सलीम लंगड़ा ने कैलाशनगर में भी ग्राउंड प्लस वन का अवैध निर्माण किया है। वह भी टूट सकता है। सुना है इसमें से एक के ख़िलाफ़ ठाणे जिले के वसई- विरार, नालासोपारा अथवा मीरा रोड में बलात्कार की FIR दर्ज है। बलात्कार की वह फाइल भी वापस खुल सकती है। सलीम लंगड़ा ने KDMC में कितनी RTI डाली और कितने से तोड़पानी की, इसकी डिटेल्स ठाणे पुलिस के क्राइम ब्रांच की एक यूनिट को पहुंचा दी गई है। दो महीनों से यूनिट सलीम लंगड़ा की गतिविधियों पर नज़र रखे है। अगले महीने कोई पॉजिटिव कार्रवाई हो सकती है।
