बेंगलुरु में मनाया गया 108वां मैसूर लांसर्स हाइफा दिवस समारोह:
भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को किया गया नमन
हिन्द सागर@बेंगलुरु:
23 सितंबर 1918 के हाइफा युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता और शौर्य की स्मृति में बेंगलुरु के जे.सी. नगर में *108वां मैसूर लांसर्स हाइफा दिवस समारोह* आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मैसूर लांसर्स हेरिटेज फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा किया गया। समारोह में भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। भारतीय राजपूताना सेवा संगठन को भी प्रत्येक वर्ष इस समारोह में आमंत्रित किया जाता है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार और राष्ट्रीय महासचिव प्रेम सिंह, सुनील सिंह, जसवंत सिंह, विनय सिंह ने सहभागिता की। संगठन ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि ऐसी ऐतिहासिक वीरगाथाएं नई पीढ़ी को देशसेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देती हैं।