ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे का WhatsApp खाता हैक, पुलिस ने जारी किया अलर्ट!

ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे का WhatsApp खाता हैक, पुलिस ने जारी किया अलर्ट!
ठाणे : ठाणे शहर के पुलिस आयुक्त मा. श्री आशुतोष डुंबरे के WhatsApp खाते का अनधिकृत ताबा (Hacking) लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इस खाते के WhatsApp Status पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। इसे लेकर
शैलेश साळवी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तथा जनसंपर्क अधिकारी, पुलिस आयुक्तालय, ठाणे शहर की ओर से महत्वपूर्ण सूचना / नागरिकों से आह्वान वाली प्रेस नोट जारी की गई है।
पुलिस की ओर से नागरिकों को सूचना :
1) सदर WhatsApp Status पर के किसी भी वीडियो पर विश्वास न रखें।
2) ऐसे वीडियो का प्रसारण, डाउनलोड या फॉरवर्ड न करें।
3) सदर खाते से आने वाले किसी भी संदेश या लिंक को प्रतिसाद न दें।
4) इस घटना के बारे में अफवाह न फैलाएं।
पुलिस ने कहा है कि इस तरह का कृत्य करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी नागरिकों से इस बात को गंभीरता से लेने और सहयोग करने का आह्वान किया गया है।