- मेट्रो लाइन 12A प्रोजेक्ट को राज्य सरकार की मंजूरी; कल्याण, शिलफाटा क्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत ।
डोंबिवली : कल्याण फाटा, शिलफाटा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने वाले मेट्रो लाइन 12A के विस्तारित प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के लगातार प्रयासों से इस प्रोजेक्ट को गति मिली है। यह प्रोजेक्ट डबल डेकर सिस्टम पर आधारित होगा, जिसमें मेट्रो के साथ-साथ फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। 18.4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 12 एलिवेटेड स्टेशन होंगे – मानपाड़ा, काटई नाका, ग्रोथ सेंटर, देसाई नाका, पडले गांव, कल्याण फाटा, गोठेघर गांव, दहिसर मोरी, दहिसर गांव, किरवली गांव, रोहिंजन और खुटारी गांव। इससे कल्याण, डोंबिवली, शिलफाटा और तलोजा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यह मेट्रो लाइन 12 और लाइन 5 से कनेक्ट होगी। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया है।

Post Views: 16