आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार होगी; डॉ. शिखा मील बराला का दावा – डोंबिवली में भाजपा पर तीखा हमला ।

  • आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस की सरकार होगी; डॉ. शिखा मील बराला का दावा – डोंबिवली में भाजपा पर तीखा हमला ।
डोंबिवली : डोंबिवली शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 तारीख को होटल नंदी पैलेस में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान के चौमूं विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार है, वहां भय का माहौल है। इस मौके पर राजस्थान की चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, डोंबिवली जिला अध्यक्ष अमित म्हात्रे, कल्याण जिला अध्यक्ष एड. नवीन सिंह, नगरसेविका कांचन कुलकर्णी, पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा म्हात्रे,जिल्हा अध्यक्ष अमित म्हात्रे, एमपीसीसी सदस्य नगर सौ.रत्नप्रभा म्हात्रे, वर्षा शिकारे, वर्षा जगताप, संकेत लोके, एकनाथ म्हात्रे, सचिन भटेवरा, अशोक कापडणे, मामा पगारे बिनॉय देवासिया, विनोद नाभिरज्जा, सुजायना परब, अजय पौळकर, शामराव यादव, रामकृष्ण नायर, राजन नंबियार, अंजनी नाईक, सुजाता परब, रोशन खान, निशा खान, रेहाना बेगम खान, अयुब खान, हुसैन खान, केशव निशाद, निखिल शरम, अमरनाथ चौहान ,पमेश म्हात्रे, प्रभात भगत, मामा पगारे, शिबू शेख सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने आरोप लगाया कि ईवीएम के कारण वोट चोरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि SIR के काम में काफी अंतर है। जिला अध्यक्ष अमित म्हात्रे और एड. नवीन सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा।