MSCDA चुनाव में जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे पैनल की लगातार 10वीं बार शानदार जीत ।

  • MSCDA चुनाव में जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे पैनल की लगातार 10वीं बार शानदार जीत ।
कल्याण : ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व विधायक जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे के नेतृत्व वाले पैनल ने महाराष्ट्र स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (MSCDA) के 2026-29 कार्यकाल के लिए हुए आम चुनाव में लगातार 10वीं बार बड़ी जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत पर जगन्नाथ (अप्पा) शिंदे से विधायक सुलभा गणपत गायकवाड ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी गई और आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी ।