- डोंबिवली एमआईडीसी में सरकारी लापरवाही उजागर; नए सीमेंट रोड तोड़े जा रहे, 2 साल में 21 सड़कें खोद डालीं ।
डोंबिवली : डोंबिवली एमआईडीसी रिहायशी इलाके में नव-निर्मित सीमेंट-कंक्रीट सड़कों को बार-बार तोड़े जाने से स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। ताजा मामला मिलापनगर की सड़क नंबर 2 का है, जहां नाले के निर्माण के लिए हाल ही में बनी नई सीमेंट सड़क को तोड़ दिया गया है। नागरिकों का सवाल है कि सड़क बनाने से पहले ही जरूरी सेवाओं और नालों के काम क्यों नहीं किए जाते? MMRDA, MIDC और KDMC जैसी सरकारी एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण पिछले दो सालों में करीब 21 सड़कों को इस तरह तोड़ा गया है।
इससे करदाताओं के करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समन्वय बनाकर काम करने और इस तरह पैसे की बर्बादी रोकने की मांग की जा रही है।
