मंत्री हो तो ऐसा: प्रताप सरनाइक ने छोड़ी इंसानियत का फर्ज…
मीरा-भाईंदर में बीजेपी के गोवा में मंत्री प्रताप सरनाईक ने लिया रामबाण का जायज़ा
चतुर्भुजा पाण्डेय @ हिंद सागर
मिरा-भाईंदर: महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती होने का सपना लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिरा-भाईंदर पहुँचे युवाओं के लिए शिवसेना की ओर से निवास और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई। इस मानवीय पहल का जायज़ा लेने स्वयं महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालकमंत्री प्रताप सरनाईक मौके पर पहुँचे।
मंत्री सरनाईक ने न सिर्फ व्यवस्थाओं की समीक्षा की, बल्कि उम्मीदवारों से सीधे संवाद कर उनका हौसला भी बढ़ाया। युवाओं से बातचीत के दौरान उन्होंने उनके संघर्ष, मेहनत और भविष्य के सपनों को ध्यान से सुना।
इस अवसर पर मंत्री सरनाईक ने कहा, “अगर हमारे इस छोटे से प्रयास से इन युवाओं को थोड़ा भी सहारा मिल पाया, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा संतोष है। महाराष्ट्र के अलग-अलग कोनों से आए इन बच्चों की आँखों में जो जिद और मेहनत दिखती है, उसे देखकर उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का हमारा संकल्प और भी पक्का हो गया है।”
शिवसेना की इस पहल की उम्मीदवारों और उनके परिवारों ने सराहना की। कई युवाओं ने कहा कि दूर से आए होने के कारण रहने और खाने की चिंता उन्हें परेशान कर रही थी, लेकिन इस व्यवस्था से वे पूरी तरह परीक्षा और चयन प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर पाए।
यह पहल न सिर्फ प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि युवाओं के सपनों को संबल देना ही सच्ची जनसेवा है।